सीकर : पुलिस नहीं लगा पाई अभी तक भी स‌ट्‌टा खिलाने वाले मास्टर माइंड का पता

By: Ankur Tue, 27 Oct 2020 12:51:33

सीकर : पुलिस नहीं लगा पाई अभी तक भी स‌ट्‌टा खिलाने वाले मास्टर माइंड का पता

आईपीएल की शुरुआत के बाद से ही सट्टा व्यापार तेजी से बढ़ गया था।इसको लेकर बीते दिनों जयपुर से 4 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन इसके आगे सीकर के मास्टर माइंड का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई हैं। मास्टरमाइंड अपने गुर्गाें के जरिए पिछले एक महीने में 1.60 करोड़ का सट्‌टा खेल चुका था। पुलिस पकड़ में आए चारों सटोरियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। जयपुर हरमाड़ा थानाधिकारी रविंद्र पाल सिंह ने बताया कि आराेपियाें से बरामद लैपटॉप में 17 सितंबर से 19 अक्टूबर के बीच 1 करोड़ 60 लाख 20874 रुपए के सट्टे का हिसाब मिला है। एक सटाेरिए ने मास्टर माेबाइल में एप ताज 777 डाउनलाेड कर रखा था।

जिसके चालू हाेने पर स्क्रीन पर मैच के साथ अंकाें में भाव भी चल रहे थे। जिनकाे देखकर अटैची में लगे 17 माेबाइल पर ऑनलाइन सट्टा कस्टमर से किया जा रहा था। थानाधिकारी ने बताया कि बरामद हुई एक कार सबलपुरा हिमांशु की है और दूसरी चाैमू निवासी शहजाद की है।

एसीपी राजेन्द्र सिंह निर्वाण के अनुसार इससे पहले चाराें सटाेरिए चाैमू में सट्‌टा खेलते थे। पुलिस से बचने के लिए जयपुर में अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल का फ्लैट किराए पर लिया। ताकि सबसे ऊपर का फ्लैट हाेने के कारण आने-जाने के रास्ते और गेट पर नजर रखी जा सके। पुलिस सिक्योरिटी गार्ड बनकर बिल्डिंग की दूसरी दिशा से घुसी और चारों आरोपियों को पकड़ लिया।

ये भी पढ़े :

# कोटा : मां की ऐसी निर्दयता शायद ही देखी होगी कहीं, 6 घंटे पहले जन्मी नवजात को सड़क पर छोड़ा लावारिस

# अलवर : चोरों का आतंक बरकरार, घर के गहनों पर किया हाथ साफ़

# फरीदाबाद: निकिता के परिजनों का प्रदर्शन, मां बोली- जब तक दोषियों का एनकाउंटर नहीं होता बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करूंगी

# भरतपुर : जमीन विवाद में चली गोलियां, मृतक के शरीर में मिले 55 से अधिक छर्रे, दो महिलाएं भी घायल

# अजमेर : डिप्रेशन में था सफाईकर्मी और लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया ब्याजखोरों पर प्रताड़ना का आरोप

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com